आधार कार्ड में पता बदलने का तरीका (How To Change Address In Aadhaar Card)

यह आप ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से कर सकते हैं। ऑफलाइन अपडेट कराने के लिए आपको आधार कार्ड सेवा केंद्र पर जाना होगा। हालांकि, ऑनलाइन अपडेट आप घर पर बैठकर ही कर सकते हैं। यंहा हम ऑनलाइन तरीके की जानकारी दे रहे हैं।

सबसे पहले https://uidai.gov.in/ पर जाएं।

फिर My Aadhaar और फिर ‘Update Your Aadhaar’ पर जाएं।

यहां ‘Update Demographics Data Online’ को चुनें।

यहां आधार अपडेट के विकल्प पर क्लिक करें।

यहां लॉग इन करें।

पता बदलने का ऑप्शन चुनें।

पता बदलने से संबंधित जरूरी जानकारी भरें और बदलाव के लिए प्रूफ दें।

प्रूफ में रेंट एग्रीमेंट, मोबाइल बिल, बिजली बिल आदि हो सकते हैं।

इसके बाद पेमेंट करें।

50 रुपये की पेमिंट होगी

इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर अपडेट का नोटिफिकेशन मिल जाएगा।

समय में आधार कार्ड किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे जरूरी पहचान पत्र दस्तावेज बन गया है। मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है। ऐसा नहीं होने पर शख्स को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।