coald day winter, cool. weather

सीवियर कोल्ड डे और कोल्ड डे

Difference Between Cold and Severe Day– पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहर की वजह से देश में अनेक स्थानों में सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। जब न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम होता है और अध‍िकतम तापमान में सामान्‍य के मुकाबले 4.5 डिग्री की कमी आ जाती है, तो इसे कोल्‍ड-डे कहते हैं। वहीं, जब न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहता है लेकिन अध‍िकतम तापमान में सामान्‍य के मुकाबले 6.4 डिग्री की कमी आ जाती है तो इसे सीवियर कोल्‍ड डे कहते हैं।

Severe Cold Day
जब अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस या उससे और ज्यादा कम होता है तब इसे Severe Cold Day कहते है।

Cold Day

मौसम विभाग के मुताबिक, ‘कोल्ड डे’ तब होता है जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस से कम या उसके बराबर होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है। इसके अलावा अगर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज हो तब भी Cold Wave मानी जाती है।

सामान्य तापमान

नॉर्मल टेंपरेचर की गणना हर 5 दिनों के लिए होती है। यह पिछले 30 सालों से ज्यादा वक्त से उन दिनों का औसत तापमान होता है।

कोल्ड वेव कब होती है

मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे या फिर यह सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री से लेकर 6.4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो तो ये स्थिति शीत लहर कहलाएगी। वहीं अगर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज हो तब भी कोल्ड वेव मानी जाती है। मैदानी और पहाड़ी इलाकों के लिए कोल्ड वेव के पैमाने अलग-अलग होते है। अगर मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरकर 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए या फिर न्यूनतम तापमान में सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गिरावट दिखे। पहाड़ी इलाकों में अगर न्यूनतम तापमान शून्य या उससे नीचे हो जाए तो कोल्ड वेव मानी जाती है। इसके अलावा अगर न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से लेकर 6.4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो तब भी कोल्ड वेव की स्थिति होती है।