GAS PNG STOV KITCHEN

क्या PNG पर खाना बनाने से बच्चों को हो रहा है अस्थमा?

PNG गैस – एक रिसर्च के अनुसार अमेरिका में बच्चों को होने वाले अस्थमा के करीब 13% मामलों के लिए खाना पकाने वाले नेचुरल गैस को जिम्मेदार माना गया है। जी हां जिस गैस के इस्तेमाल से खाना बना रहे है, वही गैस बच्चों की हेल्थ पर बुरा असर डाल रहा है। होने वाले रिसर्च में अस्थमा के करीब 13% मामलों के लिए खाना पकाने वाले नेचुरल गैस को जिम्मेदार माना गया है जिसमे नाइट्रोजन ऑक्साइड, मीथेन, कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी गैसें है।

रिपोर्ट– अमेरिका में हुई स्टडी के मुताबिक PNG से करीब 6.5 लाख बच्चे दमे यानी अस्थमा के शिकार हुए हैं। इसके मुताबिक US में बच्चों के अस्थमा के 13% मामलों की वजह रसोई गैस है। ऐसे में इलेक्ट्रिक और इंडक्शन स्टोव को सुरक्षित बताया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार PNG कनेक्शन में चूल्हा बंद होने पर भी गैस लीक होना बीमारी की मुख्य वजह बनी। रिपोर्ट के मुताबिक छोटे रसोईघर में PNG लीकेज का खतरा इस समस्या को बढ़ाता है। इससे नाइट्रोजन ऑक्साइड लेवल के बढ़ने का खतरा पैदा होता है। नतीजतन, PNG अस्थमा का 42% तक खतरा बढ़ा देता है।